प्रेम चोपड़ा को मदर टेरेसा पुरस्कार

प्रेम चोपड़ा को ये पुरस्कार उनके सामाजिक कार्यो और पांच दशक लंबे कैरियर के लिए दिया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए चुने जाने पर 76 वर्षीय अभिनेता ने खुशी जाहिर की है। प्रेम का कहना है कि इस पुरस्कार के मिलने से वो खुद को बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं क्योंकि ये पुरस्कार मदर टेरेसा के नाम पर है जिन्होंने मानवता की सेवा की।
अपने पांच दशक के लंबे कैरियर के दौरान लगभग 400 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके प्रेम चोपड़ा को तीन मार्च को कोलकाता में एक समारोह में यह पुरस्कार दिया जाएगा। उनका मशहूर डायलॉग प्रेम नाम है मेरा... प्रेम चोपड़ा आज भी लोगों के जेहन में पुरानी हिन्दी फिल्मों की यादें ताजा कर देता है।


Click it and Unblock the Notifications











