छाती में जकड़न और सांस फूलने के बाद आधी रात को अस्पताल पहुंचे प्रेम चोपड़ा, अब आया बड़ा अपडेट!

Prem Chopra health update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा को हाल ही में छाती में जकड़न और सांस लेने में दिक्कत होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 8 नवंबर को अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिवार ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
हालांकि डॉक्टरों ने शुरुआत से ही यह साफ कर दिया था कि उनकी हालत गंभीर नहीं है, भले ही उनकी उम्र और पुरानी हार्ट कंडीशन को देखते हुए सावधानी बरती जा रही थी।
क्या हुआ था प्रेम चोपड़ा को...
अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि उन्हें वायरल इंफेक्शन और फेफड़ों में हल्का संक्रमण भी हुआ है। इसलिए उन्हें कुछ दिनों तक डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया। अच्छी बात यह रही कि इलाज का असर जल्दी दिखा और वे धीरे-धीरे पूरी तरह ठीक होने लगे। शनिवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया, और अब वे घर पर आराम कर रहे हैं।
शरमन जोशी ने किया इन्फॉर्म
उनकी अस्पताल में भर्ती होने की खबर जैसे ही सामने आई, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों में चिंता बढ़ गई थी। उनके दामाद और एक्टर शरमन जोशी ने भी बयान जारी करके बताया था कि प्रेम चोपड़ा जी ठीक हैं और सिर्फ रूटीन टेस्ट करवाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी जोखिम से बचा जा सके।
380 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
23 सितंबर 2025 को 90 साल के हुए प्रेम चोपड़ा भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े और सम्मानित कलाकारों में गिने जाते हैं। अपने करीब 60 साल लंबे करियर में उन्होंने 380 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 'बॉबी', 'दो अनजाने', 'उपकार', 'कटी पतंग', 'क्रांति' और 'दोस्ताना' जैसी फिल्मों में निभाए उनके खलनायक के किरदार आज भी लोगों की यादों में बसते हैं।
निगेटिव रोल्स के अलावा, उन्होंने कॉमेडी और कैरेक्टर रोल्स में भी अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











