आर्यन खान की जेल अवधि बढ़ने के बाद मन्नत पहुंची प्रीती ज़िंटा, गौरी खान ने रिहाई के लिए नवरात्रि पूजा

शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान की ज़मानत याचिका पर फैसला, 20 अक्टूबर तक सुरक्षित रख लिया गया है। इसका मतलब है कि आर्यन के पास अब अगले 6 दिन जेल में काटने के खिलाफ और कोई चारा नहीं है। इस फैसले के आने के तुरंत बाद, प्रीती ज़िंटा अपने दोस्त शाहरूख और गौरी खान को ढ़ांढ़स बंधाने मन्नत पहुंची।

गौरतलब है कि इससे पहले भी मन्नत पर सेलेब्स का जमावड़ा लगने लगा था जिसके बाद शाहरूख खान की टीम ने सबसे मन्नत ना आने की गुज़ारिश की थी। लेकिन प्रीती ज़िंटा के अलावा सलमान खान और करण जौहर लगातार वकीलों के साथ मन्नत के चक्कर लगा रहे हैं।

preity-zinta-visits-mannat-to-meet-shahrukh-khan-gauri-khan-does-navratri-pooja-for-aryan-s-bail

रिपोर्ट्स की मानें तो गौरी खान ने पूरे नवरात्रि, आर्यन के लिए खास पूजा की है जिसमें उन्होंने मीठा तक त्याग दिया है। गौरी लगातार, आर्यन की रिहाई के लिए पूजा कर रही हैं। आर्यन की ज़मानत याचिका पर सुनवाई से एक रात पहले ही सलमान खान और सलीम खान, शाहरूख खान के घर मन्नत पहुंचे थे।

इस केस को अब सलमान खान के वकील अमित देसाई देेख रहे हैं जिन्होंने हिट एंड रन केस में सलमान खान को सारे आरोपों से बरी करवाया था। अमित देसाई ने ही संजय दत्त का केस भी लड़ा था।

जेल में नहीं मिल रहा स्पेशल ट्रीटमेंट

जेल में नहीं मिल रहा स्पेशल ट्रीटमेंट

सूत्रों की मानें तो जेल में आर्यन खान को कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिल रहा है। आर्यन अभी तक क्वारंटीन सेल में थे लेकिन अब उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है और यहां पर आर्यन के लिए अगले 6 दिन काटने बहुत ही मुश्किल होंगे। एक वार्ड में आर्यन 200 - 250 लोगों के साथ रहेंगे। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो इस वार्ड में करवट बदलने तक की जगह नहीं होती है।

रिजेक्ट हुई परिवार की गुज़ारिश

रिजेक्ट हुई परिवार की गुज़ारिश

आर्यन जब से आर्थर रोड जेल में गए हैं, उनका परिवार लगातार इस कोशिश में था कि कम से कम आर्यन को घर का खाना मिल सके। लेकिन जेल प्रशासन ने इस दलील को सिरे से खारिज कर दिया। आर्यन की ज़मानत अपील में बार बार उनके वकील कोर्ट को बता रहे हैं कि आर्यन एक इज़्जतदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं और वो कोर्ट की इजाज़त के बिना कहीं नहीं जाएंगे। इसलिए उन्हें घर जाने दिया जाए।

गौरी खान के जन्मदिन से चल रही ज़मानत अपील

गौरी खान के जन्मदिन से चल रही ज़मानत अपील

आर्यन खान को 7 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में सौंप दिया गया था। 8 अक्टूबर को गौरी खान के जन्मदिन के दिन आर्यन की पहली ज़मानत याचिका दायर की गई थी। इसके पहले, उनके वकील सतीश मानेशिंदे ने उनकी अंतरिम ज़मानत की अपील की थी जिसे कोर्ट ने तुरंत खारिज कर दिया था। इसके बाद से आर्यन दो बार ज़मानत की अपील कर चुके जिसे खारिज कर दिया गया। उनकी तीसरी अपील पर फैसला 20 तारीख तक सुरक्षित रख लिया गया है।

परेशान हैं शाहरूख और गौरी

परेशान हैं शाहरूख और गौरी

आर्यन के जेल में शिफ्ट होने के बाद से ही शाहरूख खान और गौरी खान को आर्यन के स्वास्थ्य की चिंता लगी हुई है। सूत्रों की मानें तो दोनों लगातार जेल में फोन कर आर्यन का समय समय पर हाल चाल ले रहे हैं। और शाहरूख खान लगातार कोशिश में हैं कि जल्दी से जल्दी आर्यन जेल से बाहर आ पाएं।

खुश है NCB

खुश है NCB

वहीं आर्यन खान की ज़मानत का विरोध कर रही NCB इस बात से खुश है कि कोर्ट ने अभी तक आर्यन को ज़मानत नहीं दी है। NCB का कहना है कि उनके पास आर्यन के खिलाफ कुछ ठोस सुबूत तो हैं जिन्हें कोर्ट भी गंभीर मान रही है और यही कारण है कि आर्यन की ज़मानत याचिका बार बार खारिज कर दी जा रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X