..................... Preity Zinta Visit Kamakhya Devi temple in Guwahati Share Video - Hindi Filmibeat

Preity Zinta: एक्ट्रेस ने कामाख्या देवी दर्शन करने के बाद फैंस के लिए साझा किया प्यारा वीडियो

Preity Zinta

Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर प्यारा सा वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जिसमें वह गुवाहाटी के कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंचीं है। इसको देखकर फैंस एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं, और वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

जाहिर है कि, प्रीति जिंटा भले ही पर्दे से दूर हैं, मगर लाइमलाइट में खूब रहती हैं। प्रीति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट साझा करती नजर आती हैं।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रीति जिंटा ने पोस्ट साझा करके यह जानकारी दी है कि वह गुवाहाटी के कामाख्या देवी के दर्शन करने गई जहां पर उनका अनुभव कैसा रहा, इस दौरान प्रीति पिंक कलर का सूट पहने बेहद स्टाइलिश नजर आईं। उन्होंने दुप्पटे से अपना सिर ढका हुआ था।

वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'गुवाहाटी जाने का मेरा एक मकसद मशहूर कामाख्या देवी मंदिर जाना था। भले ही हमारी फ्लाइट कई घंटों के लिए लेट थी और मैं पूरी रात जागी थी, लेकिन जब मैंने मंदिर में एंट्री की तो मानों सारा संघर्ष सारी मेहनत सफल हो गई। जब मैं वहां गई तो मुझे बेहद अच्छी अनुभूति हुई। शांति महसूस हुई।'

इसके साथ प्रीति जिंटा ने लिखा, 'शांति और ग्रैटिट्यूड के ये पल चारों ओर की सभी अराजकता और निर्णय के लिए तैयार करते हैं और इसके लिए शुक्रगुजार हूं। अगर आप भी कभी गुवाहाटी जाएं तो इस शानदार मंदिर के दर्शन करना न भूलें। इसके लिए आप मुझे बाद में शुक्रिया भी कह सकते हैं। जय मां कामाख्या - जय माता दी।'

प्रीति जिंटा ने जो क्लिप शेयर की है, उसमें आस-पास की दुकानों और एक तालाब की झलक भी नजर आई है। वीडियो कोलाज में प्रीति को एक संत से गिफ्ट के तौर पर में कामाख्या मंदिर की मूर्ति लेते हुए भी देखा जा सकता है।

Read more about: preity zinta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X