Throwback...बॉलीवुड की सबसे क्यूट एक्ट्रेस और शाहरुख खान..सबसे शानदार तस्वीर
प्रीति जिंटा बॉलीवुड की सबसे क्यूट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई। उन्होंने बॉलीवुड के हर बड़े स्टार के साथ काम किया और बॉलीवुड से कोई रिलेशन ना होने के बाद भी वो पूरे बॉलीवुड की सबसे चहेती बन गईं।
प्रीति जिंटा ने आज शाहरुख खान के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर वीर जारा के सेट की है जिसमें शाहरुख खान और प्रीति जिंटा दोनों ही हैं। दोनों की यह तस्वीर शाहरुख खान और प्रीति जिंटा के फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

शाहरुख खान और प्रीति जिंटा ने साथ में कल हो ना हो, कभी अलविदा ना कहना, दिल से और वीर ज़ारा जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी अच्छी खासी हिट हुई है। प्रीति जिंटा से शाहरुख खान की दोस्ती आज भी कायम है।
हालांकि अपनी शादी के बाद प्रीति जिंटा भारत में कम रहती हैं लेकिन वो हमेशा आते-जाते जरुर रहती हैं। सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी और अपने पति की तस्वीर शेयर करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications