मां बनने के बाद प्रीती ज़िंटा ने बच्चे के साथ शेयर की पहली तस्वीर, जल्दी ही इस फिल्म से करेंगी वापसी

प्रीती ज़िंटा हाल ही में दो जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं और अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे के साथ अपनी पहली तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में प्रीती अपने एक बच्चे को सीने से लगाए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने साथ ही में लिखा - बच्चों की डकार, कपड़े और ये दोनों बच्चे मुझे ये सब पसंद आ रहा है।

गौरतलब है कि प्रीती ज़िंटा हाल ही में सरोगेसी के ज़रिए जुड़वा बच्चों की मां बनीं और उन्होंने ये न्यूज़ अपने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैन्स के साथ शेयर की। प्रीती के बच्चों के नाम है जिया और जय।

preity-zinta-shares-first-picture-of-her-new-born-baby-will-return-to-set-with-this-blockbuster-film

गौरतलब है कि प्रीती ज़िंटा ने अचानक 2016 में जीन के साथ शादी कर हर किसी को चौंका दिया था। कुछ लोगों को तो उनकी शादी की खबर तब मिल पाई जब प्रीती ज़िंटा की शादी की तस्वीरें बाहर आ गईं। जीन ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले हैं और उनकी मुलाकात प्रीती से एक कॉमन फ्रेंड के ज़रिए हुई थी।

जल्दी होगी काम पर वापसी

जल्दी होगी काम पर वापसी

प्रीती ज़िंटा काफी समय से परदे से दूर हैं लेकिन खबरों की मानें तो जल्दी ही उनकी काम पर वापसी हो सकती है। प्रीती ज़िंटा करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एक कैमियो करती नज़र आने वाली हैं।

वायरल था वीडियो

वायरल था वीडियो

हाल ही में प्रीती ज़िंटा का एक वीडियो वायरल था जहां वो रितेश देशमुख के गले लग रही हैं और पीछे जेनेलिया के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं। ये वीडियो फैन्स को बेहद मज़ेदार लगा था। बाद में इस वीडियो पर जेनेलिया ने खुद रिएक्ट किया था।

शानदार रहा है करियर

शानदार रहा है करियर

प्रीती ज़िंटा बॉलीवुड की बबली गर्ल हैं। उन्होंने दर्शकों का दिल पहली बार जीता था पर्क के एड से। स्टेडियम में चॉकलेट खाती एक लड़की पर जब लोगों की नज़र पड़ी तो उसकी मुस्कान और उसके डिंपल्स पर हर किसी का दिल आ गया।
इसके बाद प्रीती के करियर की इतनी शानदार शुरूआत हुई कि उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि उनके करियर में उतार चढ़ाव कई आए।

पहली फिल्म से अवार्ड

पहली फिल्म से अवार्ड

मणिरत्नम की फिल्म दिल से प्रीती ज़िंटा ने शाहरूख खान के अपोज़िट अपना फिल्म डेब्यू किया। इस फिल्म में उनकी और शाहरूख खान की जोड़ी को तो काफा पसंद किया गया लेकिन प्रीती की स्क्रीन प्रेंसेंस इतनी ज़बरदस्त थी कि वो हर दिल पर अपनी छाप छोड़ गईं।दिल से प्रीती ज़िंटा ने अपने छोटे से किरदार के साथ भी दर्शकों और क्रिटिक्स का ऐसा दिल जीता था कि अपनी पहली ही फिल्म के साथ प्रीती को फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नॉमिनेशन मिला।

लोगों के दिलों पर राज

लोगों के दिलों पर राज

इसके बाद प्रीती ज़िंटा ने अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें जो काम मिला, वो करती चली गईं। कुछ फिल्में सफल हुईं और कुछ असफल, लेकिन हर फिल्म के साथ प्रीती के किरदार लोगों को पसंद आते रहे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X