तो अब जिन कराएंगे प्रीती की नैया पार

जिन का नाम लेने के पीछे भी कहीं ना कहीं प्रीती को थोड़ा सा डर तो है क्योंकि जिन उस वक्त स्टेडियम में मैच देखने आए थे। ऐसे में उनके बयान को पुलिस कितना सच मानेगी ये वक्त ही बताएगा। बात करें नेस वाडिया की तो पुलिस नेस वाडिया को यूं ही बिना किसी सबूत गिरफ्तार भी नहीं कर सकती क्योंकि नेस वाडिया इतनी भी आम हस्ती नहीं कि उन्हें पुलिस कभी भी घर से ले जाए। पुलिस अपनी तरफ से पूरी जांच पड़ताल के बाद ही नेस वाडिया से बात करने की सोचेगी। अभी तक तो पुलिस ने नेस वाडिया के घर जाकर उनसे बात करने तक की नहीं सोची उन्हें पकड़ने की सोचने के लिए भी पुलिस को काफी वक्त लगने वाला है।
जिन को लेकर प्रीती काफी श्योर हैं कि वो तो प्रीती का साथ देंगे ही क्योंकि आखिर जिन के साथ प्रीती की दोस्ती काफी गहरी जो है। लेकिन अगर जिन की गवाही इस केस को कोई मोड़ ना दे सकती तो ये प्रीती के लिए काफी मुश्किल भरा समय होगा। इससे पहले अर्जुन तेंदुलकर को भी प्रीती के गवाह के रुप में पेश होने की खबर सुर्खियों में आई थी लेकिन फिर खबर आई कि तेंदुलकर परिवार इस मामले में नहीं पड़ना चाहता। अब जिन पर ही प्रीती की सारी उम्मीदें टिकी हुई हैं।
प्रीती ने अभी तक करीब 8 स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराए हैं। उन्होंने कुछ स्टाफ के लोगों के नाम भी लिखवाए हैं और अब पुलिस को इन सभी लोगों से पूछताछ करनी है। देखते हैं कि प्रीती के केस में ये लोग क्या भूमिका निभाते हैं। सबसे ज्यादा तो इंतजार है जिन के स्टेटमेंट का। क्या वो नेस वाडिया के खिलाफ जाकर प्रीती का साथ देने की हिम्मत दिखा पाएंगे और क्या वो प्रीती की डूबती नैया को पार लगाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











