''मैं सलमान खान के लिए कुछ भी करूंगी''
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान पर फैंस यूं तो जान लुटाते हैं। लेकिन यहां बात किसी फैन कि नहीं, बल्कि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की कर रहे हैं। जी हां, फिल्मों से क्रिकेट के मैदान में छलांग लगाने वाली डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने कहा कि, वे सलमान खान के लिए कुछ भी कर सकती हैं।
दरअसल, प्रीति काफी दिनों से खबरों में हैं। जब उनसे बॉलीवुड कमबैक और आइटम नंबर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे एक एक्टर हैं और किसी भी फिल्म में आइटम नंबर कतई नहीं करना चाहती।
याद दिला दें, प्रीति ने साल 2009 में सलमान खान की फिल्म 'मैं और मिसेज खन्ना' में एक आइटम नंबर किया था। लिहाजा, उन्होंने कहा कि, ''अंतिम बार जब मैंने आइटम नंबर किया था तो सिर्फ इसीलिए क्योंकि सलमान से प्यार करती हूं और उनके लिए कुछ भी कर सकती हूं।''
इस एक्ट्रेस पर मेहरबान सलमान खान.. दिलाया बॉडीगार्ड!
बता दें, सलमान और प्रिटी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। हमने इन्हें हर दिल जो प्यार करेगा, चोरी चोरी चुपके चुपके और जानेमन जैसी फिल्मों में साथ देखा है। वहीं, आज भी ये अच्छे दोस्त हैं।
प्रीति ने कहा, मैं आइटम नंबर कर ही नहीं सकती। मैं एक्टर हूं और मैं सिर्फ एक्टिंग पर ध्यान देना चाहती हूं। मुझे डांस पसंद है लेकिन आइटम नंबर के लिए मैं सही नहीं।
बहरहाल, आपको बता दें, प्रीति जिंटा टीवी डांस रिएलिटी शो नच बलिए-7 की जज हैं। उनके साथ हैं चेतन भगत और मास्टर मर्जी।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications













