प्रीती को चाहिए करीबी दोस्तों का सपोर्ट- विद्या बालन

दूसरी तरफ विद्या बालन जो कि प्रीती की समकालीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं ने हाल ही में वनइंडिया के साथ हुए अपने इंटरव्यू के दरौन प्रीती के बारे में पूछे जाने पर कहा "इस मामले पर मैं कमेंट नहीं करना चाहूंगी। कमेंट करके आप ये नहीं जता सकते कि आप उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। वैसे भी प्रीती के करीबी दोस्तों और उनके परिवार वालों को इस मामले में प्रीती का सपोर्ट करना चाहिए। मैं उनके ज्यादा करीब नहीं रही हूं। कई बार उनसे मुलाकात हुई है लेकिन ये बहुत ही निजी मामला है और इसलिए मैं इसपर कमेंट नहीं कर सकती।"
विद्या बालन ने अपनी तरफ से इतना कहा लेकिन वहीं प्रीती के करीबी दोस्त और बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने प्रीती के बारे में पूछे जाने पर हमेशा ही बात को अनदेखा कर दिया। किक के पहले ईवेंट के दौरान सलमान खान ने प्रीती का सवाल बार बार पूछे जाने पर आखिरकार यूं ही कुछ स्टेप्स करके इस सवाल को अनदेखा किया और किक के हाल ही में हुए जुम्मे की रात सॉंग लॉंच के दौरान तो सलमान ने जैसे ही प्रीती का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कुछ रिएक्ट ही नहीं किया। बल्कि यूं दिखाया कि जैसे कि उन्होंने सवाल सुना ही नहीं।
दूसरी तरफ अंडरवर्ल्ड के रवि पुजारी लगातार प्रीती का सपोर्ट कर रहे हैं और इसके पीछे वजह बता रहे हैं कि वो प्रीती के बहुत बड़े फैन हैं और इसलिए वो प्रीती का साथ दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











