..................... Preity Zinta ने नहीं रोकी कार, तो शख्स करने लगा पीछा, गुस्साए नेटिजन्स ने कहा- "पागल हो गया है ये आदमी" | Preity Zinta’s car gets chased by a man on wheelchair, netizens get angry over the man - Hindi Filmibeat

Preity Zinta ने नहीं रोकी कार, तो शख्स करने लगा पीछा, गुस्साए नेटिजन्स ने कहा- "पागल हो गया है ये आदमी"

By Filmibeat Desk
preity-zinta-s-car-gets-chased-by-a-man-on-wheelchair-netizens-get-angry-over-the-man

Preity Zinta: बॉलीवुड सेलेब्स के लिए ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है। हर अगले दिन किसी ना किसी सेलेब को ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार बनना ही पड़ता है। ऐसे में खास बात है कि हाल ही में प्रीति जिंटा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां फैंस उन्हें सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।

पैपराजी की नजरों से बचना सेलेब्स के लिए अब नामुमकिन सा हो गया है। हर तरफ उनके कैमरे सितारों को फॉलो करते हैं। हाल ही में प्रीति जिंटा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक्ट्रेस हड़बड़ी में अपनी कार में बैठकर निकल रही होती हैं। वो पैपराजी से बोल भी रही हैं कि, "मैं लेट हो रही हूं, आई एम सॉरी".. इसके बाद उनकी कार सड़क पर निकल जाती है।

प्रीति के कार के पास ही एक शख्स व्हीलचेयर पर दिखता है, जो उनके पैसे मांग रहा होता है, लेकिन प्रीति का ध्यान उस पर नहीं गया। जैसे ही प्रीति की गाड़ी चलने लगती है, इतने में व्हीलचेयर पर बैठा वो आदमी सड़क पर उनकी कार का पीछा करने लगता है। वो पीछा करते हुए काफी आगे तक पहुंच जाता है। जिसे देखकर नेटिजन्स भड़क उठे हैं।

जहां एक वर्ग का मानना है कि प्रीति कुछ पैसे दे सकती थी। वहीं, काफी लोगों का कहना है कि कार का पीछा करना बहुत गलत हरकत थी। एक यूजर ने लिखा, "पागल हो गया है कि ये आदमी.. फिर कार के नीचे कुचला जाएगा तो कहेंगे कि सेलेब्रिटी बुरे होते हैं.." वहीं, एक अन्य ने लिखा- "यह बहुत शर्मनाक है। लोगों को इस तरह की चीजें नहीं करनी चाहिए, यह गलत है।"

Read more about: preity zinta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X