प्रीती ज़िंटा के बच्चों से है 'कोई मिल गया' फ़िल्म का ख़ास कनेक्शन, सुनते ही लोग हुए हैरान

प्रीति जिंटा और ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' को 20 साल हो चुके हैं और आपको बता दें कि आज भी दर्शकों द्वारा इस फिल्म को खूब प्यार मिलता है. फ़िल्म के मेकर्स ने 20 साल पूरे होने पर फिल्म को 8 अगस्त को सिनेमाघरों में एक बार फिर से रिलीज किया. लेकिन इसी बीच प्रीति जिंटा ने बताया कि वह अपने जुड़वा बच्चों को 'कोई मिल गया' का गाना सुना कर सुलाती हैं. बता दें कि फिल्म के 20 साल पूरे होने पर ऋतिक और प्रीति ने फिल्म से जुड़े हुए कई सारे किस्से शेयर किए. उन्होंने बताया कि इस फिल्म का टाइटल ट्रैक उनके जुड़वा बच्चों को काफी ज्यादा पसंद है.
फ़िल्म के टाइटल ट्रैक की मदद से जुड़वाँ बच्चों को सुलाती हैं एक्ट्रेस
फिल्म के इस गाने की सहायता से प्रीति अपने बच्चों को सुला देती है. इतना ही नहीं प्रीति ने अपने बच्चों को अपनी लाइफ का जादू करार दिया है. इस फिल्म में जैसे जादू का किरदार रोहित की जिंदगी में खुशियां लेकर आ गया था वैसे ही प्रीति के बच्चे भी उनकी जिंदगी में खुशियों को लेकर आ गए हैं. ANI न्यूज़ को एक दिए हुए इंटरव्यू में प्रीति ने बताया कि "टाइटल ट्रैक... कोई मिल गया कुछ ऐसा है, जिसे मैं तब बजा देती हूं जब मेरे बच्चे सो नहीं पाते हैं, तब यह गाना उनको शांत कर देता है." प्रीति ने अपने बच्चों को अपनी जिंदगी का जादू बताया और उनकी जिंदगी को खास बनाने का जरिया भी बताया.
ऋतिक को रोहित के किरदार में पहचान नहीं पाई थी एक्ट्रेस
इसी इंटरव्यू के दौरान प्रीति जिंटा ने फिल्म के सेट पर ऋतिक को जब रोहित के गेट अप में देखा तो वह पहली बार देख कर उन्हें पहचान नहीं पाई. प्रीति जिंटा ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मुझे शूटिंग का पहला दिन बहुत अच्छे से याद है, मैं इस बात से चिढ़ी बैठी थी कि ऋतिक समय से सेट पर नहीं पहुंचे. लेकिन अचानक से मेरे कंधे को किसी ने थपथपाया. लेकिन जब मैंने मुड़कर देखा तो रोहित के गेटअप में ऋतिक खडे थे. वह बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ पा रहे थे. मैं भी बहुत हैरान थी. मुझे कुछ वक्त के बाद इस बात का पता चला कि एक्टर तो हर वक्त सेट पर ही थे. लेकिन बस मैं ही उन्हें पहचान नहीं पाई."
प्रीति जिंटा ने रचाई अपने से 10 साल छोटे शख्स से शादी
अगर हम प्रीति जिंटा के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि साल 2016 में उन्होंने अपने से 10 साल छोटे अमेरिकन सिटीजन जेन गुडइनफ के साथ में 29 फरवरी 2016 में लॉस एंजिलिस में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचा ली थी. अब दोनों की शादी को पूरे 6 साल हो चुके हैं. दोनों अब अमेरिका में बस चुके हैं. बता दें कि जेन लॉस एंजिलिस में बतौर फाइनेंशियल एनालिस्ट काम करते हैं. प्रीति भी फिल्मों से पूरी तरीके से गायब हो चुकी है. आखरी बार साल 2018 में आई फिल्म 'भैया जी सुपरहिट' में देखा गया था. इतना ही नहीं आपको बता दें कि साल 2021 में प्रीति शादी की तकरीबन 5 साल के बाद में सरोगेसी की सहायता से दो जुड़वा बच्चों की मां बनी. यह जानकारी प्रीति जिंटा ने खुद 18 नवंबर 2021 को अपने सोशल मीडिया के जरिए दी.


Click it and Unblock the Notifications