प्रीति जिंटा भी रही हैं सलमान खान की गर्लफ्रेंड? एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किया सच्चाई का ऐलान!

Salman Khan Preity Zinta Affair- सलमान खान ने बीते दिन अपनी जन्मदिन मनाया और इस मौके पर लाखों बधाई संदेश मिले। इस दौरान उनकी कोस्टार और बेस्ट फ्रेंड प्रीति जिंटा ने भी उनको जन्मदिन पर बधाई दी थी।
लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा सामने आया जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। बता दें कि सलमान खान की वैसे तो कई एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड रहीं हैं लेकिन अब प्रीति जिंटा का भी नाम सामने आया है। जी हां, प्रीति जिंटा ने खुद इसको लेकर सच्चाई बताई है और एक्स पर ऐलान कर दिया है।
यूजर ने पूछा था सवाल
प्रीति जिंटा से एक यूजर ने एक्स पर सवाल पूछा है और इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि उनके जवाब ने लोगों को हिलाकर रख दिया। दरअसल एक यूजर ने प्रीति से पूछा था कि, ''क्या आपने भी कभी सलमान खान को डेट किया है?''
इसके बाद लोगों को यकीन भी नहीं था कि प्रीति जिंटा इस बात का जवाब भी देने वाली हैं। प्रीति जिंटा ने इसका जवाब देते हुए लिखा, ''नहीं बिलकुल नहीं ! वह मेरा परिवार है और मेरा सबसे करीबी दोस्त है और मेरे पति का भी दोस्त है.. अगर आप सोच रहे थे तो क्षमा करें! विरोध नहीं कर सकती।'' इसके बाद लोगों के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने कई तरह की बातें करना शुरु कर दी। एक ने लिखा, ''शाहरुख ने हमें बताया है कि एक लड़का और लड़की कभी अच्छे दोस्त नहीं हो सकते।'' एक ने लिखा, ''असल में आपके पास होना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''इसको बोलते हैं मुंहतोड़ जवाब।'' एक ने लिखा, ''कृपया प्रीति एक साथ आएं, हम आपको साथ में देखना चाहते हैं।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
Happy Burrday @BeingSalmanKhan 🎂Just wanna say I love you the mostest 🥳 Rest will tell you when I speak to you ….. and yes we need more photos otherwise I will keep posting the same old ones ! Ting 💕 pic.twitter.com/XLVHxTIFY6
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) December 27, 2024


Click it and Unblock the Notifications











