प्रीति जिंटा छेड़खानी केस: नेस वाडिया के खिलाफ आरोपों पर बयान दर्ज, अंडरवर्ल्ड पर उठे सवाल

लेकिन उससे पहले प्रीति ने बीसीसीआई दफ्तर में पुलिस को अपना पूरा बयान दर्ज कराया। इसके बाद प्रीति ने स्टैंड में पूरी घटना का वर्णन फिर से किया। प्रीति ने अपने बयान में कहा है कि उनके साथ बदसलूकी हुई है। घटना के वक्त स्टेडियम में जीन ने बीच बचाव किया। गौर हो कि प्रीति-नेस केस में जीन मुख्य चश्मदीद हैं। पुलिस अब चश्मदीद जीन का भी बयान लेगी। साथ ही सीसीटीवी की तस्वीरों के आधार पर तय भी करेगी की प्रीति की बातें कितनी सही हैं।
पूरा मामला हाई प्रोफाइल देखते हुए पुलिस बहुत फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रही है क्योंकि जिन धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। उसमें आरोप सही पाए जाने पर नेस की गिरफ्तारी भी हो सकती है। तो वहीं गलत पाए जाने पर प्रीति जिंटा के खिलाफ भी मामला बन सकता है। वहीं जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक प्रीति जिंटा से अंडरवर्ल्ड के संबंधों के बारे में भी पूछताछ की गई है। मालूम हो कि इस पूरे प्रकरण में वाडिया के परिवार वालों को अंडरवर्ल्ड की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











