आज बीसीसीआई दफ्तर में होगा प्रीति का बयान दर्ज!
मालूम हो कि पहले खबर थी कि प्रीति सोमवार को अपना बयान दर्ज करायेंगी लेकिन बाद में उन्हें लगा कि अपना बयान दर्ज कराने से पहले वो अपने वकीलों से मिल लें और उनसे सलाह लेने के बाद ही अपना बयान दर्ज करायें। मालूम हो कि प्रीति जिंटा रविवार सुबह ही अमेरिका से भारत लौटी हैं।
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस इस कथित छेड़खानी मामले में 8 लोगों के बयान ले चुकी है। नेस के खिलाफ एफआईआर आईपीसी की धारा 354, 504 और 506 के तहत दर्ज है और यदि नेस के विरुद्ध शिकायत सही पाई जाती है तो उन्हें 2 साल की जेल हो सकती है।
मालूम हो कि प्रीति जिंटा ने 12 जून को मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। प्रीति ने वाडिया पर 30 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक क्रिकेट मैच के दौरान उनका हाथ पकड़ने और गालियां बकने का आरोप लगाया है।
वहीं प्रीति के पूर्व प्रेमी और आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब में प्रीति के साझेदार वाडिया ने इन आरोपों से इनकार किया और इसे पूरी तरह गलत और आधारहीन बताया।


Click it and Unblock the Notifications












