आखिर डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा क्यों बनीं गैंगस्टर?

एक बड़ा सवाल अब सबके मन में उठ रहा है कि अपने डिपंल और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर प्रीति ने आखिर गैंगस्टर बनने की क्यों सोची वो भी ऐसे लोगों के साथ जिनकी खुद मार्केट वेल्यू कुछ खास नहीं है, हालांकि वो कागज पर बेहतरीन एक्टर है लेकिन उनके नाम पर फिल्में नहीं बिकती है। लेकिन प्रीति भी क्या करें, उनके पास फिल्में तो हैं ही नहीं। गौरतलब है कि प्रीति ने उस समय फिल्मों पर ध्यान देना छोड़ा जब उनकी फिल्में और वो पसंद की जाती थी। बहुत कम समय में अपनी अलग मकाम बनाने वाली प्रीति जिंटा ने दिल से, सोल्जर, दिल चाहता है, संघर्ष, क्या कहना, वीर जारा, कल हो ना हो जैसी कई मेगा हिट फिल्में दी हैं।
इसके अलावा ने प्रीति ने बोल्ड सब्जेक्ट जैसे सैरोगेट मदर और बिन ब्याही मां बनने जैसे रोल करके उन लोगों के मुंह बंद कर दिये थे जिनका कहना था कि प्रीति केवल चार्मिंग गर्ल हैं। लेकिन उसी प्रीति के पास आज फिल्में नहीं है, ऐसा शायद इसलिए की जब प्रीति को काम मिल रहा था तब वो अपने मित्र नेसवाडिया के साथ समय गुजारने में व्यस्त थीं। जिसके चलते प्रीति की फिल्में उनके बाद आयीं अभिनेत्रियों को मिल गयीं और आज वो प्रीति से बहुत आगे निकल गयीं है। ऐसे में प्रीति का एक गैंगस्टर जैसे रोल वाली फिल्में साइन करना उनकी मजबूरी बयां करता है। खैर प्रीति एक बेहतरीन अदाकारा है, ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि प्रीति अपनी एक्टिंग से गैंगस्टर वाले रोल को भी बखूबी निभा कर अपना खोया मुकाम पा लेगीं।


Click it and Unblock the Notifications











