मीडिया पर भड़की डिंपल गर्ल प्रीति. बोली नहीं हूं कंगाल

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा पिछले काफी समय से कामयाबी को तरस रही हैं। हिंदी सिनेमा की दमदार अभिनेत्रियों में से एक प्रीती ने आईपीएल औऱ नेस वाडिया के नजदीकियों की वजह से अपने करियर को ही दांव पर लगा दिया था जिसकी वजह से उनके करियर ने भी उनका साथ छोड़ दिया और प्रीति के हाथों से कई अच्छी फिल्में निकल गयीं।

लेकिन ना तो आईपीएल में प्रीति की पंजाब इलेवन ने कमाल किया और ना ही नेसवाडिया से प्रीति की प्रीत किसी रिश्ते में बदली। और जब दिल से चोट खायी प्रीति ने फिल्मों में वापसी की कोशिश की तो वक्त काफी आगे निकल चुका था जिसकी वजह से फिल्मों में भी प्रीति को कामयाबी नहीं मिली।

पिछले साल प्रीति ने बतौर निर्माता बनकर पर्दे पर चमकने की कोशिश की लेकिन वहां भी उनकी बदकिस्मती ने उनका साथ नहीं छोड़ा और उनकी बनायी फिल्म 'इश्क इन पेरिस' बुरी तरह से फ्लॉप हो गयी।

Must See: प्रीति जिंटा की हसीन तस्वीरें

इसलिए अब खबरें आनी शुरू हुई हैं कि इन दिनों प्रीति की माली हालत काफी ज्यादा खराब हो गयी है, उनके ऊपर काफी कर्ज हो गया है, जिसकी वजह से वह अपने मुंबई के खार इलाके में स्थित अपने फ्लैट को किराए पर देने का इंतजार कर रही हैं।

जिस पर प्रीति बुरी तरह भड़क गयीं और उन्होंने गु्स्से में मीडिया को काफी खरी-खोटी सुनायी और कहा यह सारी खबरें बेबुनियाद और बेकार हैं। वह कोई मकान किराये पर नहीं दे रही हैं, वह अभी कंगाल या दिवालिया नहीं हुई हैं जिसके लिए उन्हे घर किराये पर देना पड़ा।

प्रीति ने कहा कि "उस कहानी में हद से ज्यादा नाटक है। बेचारी प्रीति। उसे अपना महल खाली करना पड़ेगा और झोपड़ी में रहना पड़ेगा क्योंकि निर्दयी लेनदार उसके घर का दरवाजा तोड़ रहे हैं। मैं आशा करती हूं कि लोग मसालेदार घरेलू धारावाहिक कहीं और देखेंगे। मेरी जिंदगी में ऐसा नाटक नहीं हो रहा है।लोगों, मैं दिवालिया नहीं हो रही हूं। अगर मैं कहीं दिवालियापन देखती हूं तो वह इस किस्म की हताश खबरों में।"

इससे पहले प्रीति तब मीडिया पर भड़की थीं जब उनके और नेस वाडिया के रिश्तों पर काफी कहानियां पब्लिश हुई और उनके और क्रिकेटर युवराज सिंह के तकरार की खबरें हेडलाइन बनी थीं।

गौरतलब है कि इन दिनों बॉलीवुड में प्रीति के सहयोगी और उनके मित्र उन्हें वित्तीय मदद करने की पेशकश कर रहे थे जिसकी वजह से प्रीति का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X