'आइटम गर्ल' नहीं हैं प्रीति जिंटा
फिल्म 'मैं और मिसेज खन्ना' से अपने निर्देशन पारी की शुरुआत करने जा रहे प्रेम आर. सोनी का कहना है कि उनकी इस फिल्म में अभिनेत्री प्रीति जिंटा 'आइटम गर्ल' नहीं हैं बल्कि एक छोटी सी भूमिका में है।
सोनी ने कहा, "मुझे आइटम गर्ल या आइटम सांग से कोई से कोई आपत्ति नहीं है। परंतु मेरी इस फिल्म में प्रीति को आइटम गर्ल कहना उचित नहीं होगा।"
इस फिल्म में प्रीति पर एक गाना फिल्माया गया है। सोनी का कहना है कि फिल्म में प्रीति हसीन जगमगिया की भूमिका में हैं।
गौरतलब है कि 'मैं और मिसेज खन्ना' में सलमान खान और करीना कपूर अहम भूमिकाओं में हैं।
करीना कपूर प्रीति जिंटा प्रेम आर सोनी मैं और मिसेज खन्ना सलमान खान kareena kapoor main aur mrs khanna preity zinta prem r soni salman khan


Click it and Unblock the Notifications