प्रीती को इश्क इन पेरिस की रिलीज देर से होने का कोई पछतावा नहीं
प्रीती जिंटा की पिछले काफी समय से अटकी हुई होम प्रोडक्शन की फिल्म इश्क इन पेरिस आखिरकार रिलीज होने जा रही है। प्रीती जिंटा ने हाल ही में इश्क इन पेरिस फिल्म की प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान कहा कि वो अभी तक फिल्म के निर्देशक प्रेम राज सोनी के कैंसर ट्रीटमेंट की वजह से अपनी फिल्म की रिलीज को रोके हुए थीं लेकिन अब चूंकि प्रेम राज सोनी बिल्कुल ठीक हैं तो वो अपनी फिल्म को रिलीज करने जा रही हैं। प्रीती जिंटा अपनी फिल्म के रिलीज होने से खुश तो हैं लेकिन प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान ना जाने प्रीती को क्या हुआ कि वो थोड़ा अजीब सा बर्ताव करनें लगी।
हुआ कुछ यूं कि इश्क इन पेरिस फिल्म के इतने लेट से रिलीज होने की वजह से सभी मीडिया ने प्रीती से एक ही सवाल पूछा कि फिल्म के इतने देर से रिलीज होने की वजह क्या है। इसपर प्रीती जिंटा ने काफी परेशान होकर कहा कि उन्हें फिल्म के देर से रिलीज होने पर कुई पछतावा नहीं है। प्रीती जिंटा ने और भी कई सवालों के जवाब में इस तरह के जवाब दिये। प्रीती जिंटा वैसे इस इवेंट के दौरान काफी खूबसूरत नज़र आईँ और उनकी वो डिंपल वाली मुस्कुराहट को देख तो हर कोई पागल हो गया.
प्रीती जिंटा की फिल्म इश्कि इन पेरिस पिछले काफी समय से चर्चा में है। फिल्म की रिलीज में देरी होने पर लोगों ने ये खबर उड़ा दी की प्रीती की फिल्म को खरीददार नहीं मिल रहे हैं। लेकिन प्रीती जिंटा ने इस बात को पूरी तरह से नकार दिया और कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। आईये जानते हैं इश्क इन पेरिस की कॉंफ्रेंस के दौरान और क्या-क्या हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











