प्रीति जिंटा छेड़छाड़ मामला: मुंबई हाईकोर्ट ने खारिज किया केस, नेस वाडिया ने दी थी याचिका
काफी समय से चले आ रहें प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के केस को मुंबई हाइकोर्ट ने खारिज कर दिया है। बता दें कि प्रीति जिंटा ने 2014 में एक आईपीएल मैच के दौरान नेस वाडिया पर उनसे छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। बता दें कि इस मामले में करीब तीन महीने पहले नेस वाडिया ने कोर्ट में याचिका दायर की थी और केस को खारिज करने की मांग की थी। इसके बादो कोर्ट ने भी कहा था कि आप लोग आपस में बात करके केस सुलझा लें।
हालांकि अब नेस वाडिया की अर्जी मानते हुए और दोनो पक्षों को सुनने के बाद केस खारिज कर दिया है। गौरतलब है कि 2014 में एक मैच के दौरान टिकटों को लेकर नेस वाडिया भड़के हुए थे और लोगों को अपशब्द बोल रहे थे।

इसके बाद प्रीती जिंटा ने इनको समझाने की कोशिश की तो उन्होने उनके साथ अभद्रता की थी। 30 मई 2014 को किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नै सुपर किंग्स के प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया पर छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए थे।
बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब टीम के दोनो सह-मालिक थे। हालांकि अब हाईकोर्ट ने इस केस को खारिज करके सबकुछ पूरी तरह से साफ कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications