पाकिस्तान में प्रीति जिंटा की मिली हमशक्ल, गालों पर डिंपल से लेकर आइब्रो और आंखें भी करती है मैच

Preity Zinta Look Alike In Pakistan: प्रीति जिंटा को बॉलीवुड की डिंपल गर्ल कहा जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने फिल्म 'दिल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। प्रीति जिंटा को अपनी पहली फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवार्ड भी मिला था। उन्होंने साल 1998 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और आज भी वह फैंस के दिलों पर राज करती है।
लेकिन अगर भारत की प्रीति जिंटा डिंपल गर्ल है तो वहीं पाकिस्तान की डिंपल क्वीन हानिया आमिर को बताया जाता है। कई बार तो उनका लुक हूबहू प्रीति जिंटा की तरह लगता है। वह अपने लुक की वजह से भी काफी पसंद की जाती है और बिना मेकअप के भी काफी प्यारी लगती है। उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारत में भी है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हानिया आमिर को काफी सारे टीवी शोज में भी देखा जा चुका है। इस लिस्ट में मेरे हमसफर से लेकर मुझे प्यार हुआ था और इश्किया भी है। इतना ही नहीं प्रीति जिंटा और हानिया आमिर में काफी ज्यादा समानता बताई जाती है। दोनों के डिंपल से लेकर उनके मेकअप की पसंद तक भी से है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रीति जिंटा और हानिया आमिर की आंखें और आईब्रो भी एक जैसी नजर आती है। लेकिन हानिया आमिर अभी सिर्फ 27 साल की है और पाकिस्तानी उर्दू टीवी शोस और फिल्मों में मुख्य तौर पर काम करती हैं। उनका जन्म रावलपिंडी में हुआ और 2016 में उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी जनान के लिए ऑडिशन दिया। सोशल मीडिया पर भी उनका काफी एक्टिव देखा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











