अनाथ बच्चों की देखभाल करेंगी प्रीति
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा का कहना है कि वह ऋषिकेश स्थित एक अनाथालय की 34 लड़कियों को वित्तीय मदद देंगी। दूसरी ओर वह प्रतिवर्ष बच्चों को गोद लेने की भी योजना बना रही हैं।
प्रीति ने कहा, "मैंने 34 लड़कियों को गोद लिया है। मैं उनके विकास के लिए पैसे खर्च करूंगी। इन लड़कियों से मिलकर मुझे कैसी खुशी मिली मैं उसे बयान नहीं कर सकती।"
प्रीति ने कहा, "अब ये सभी मेरी बच्चियां हैं। इनकी जिम्मेदारी मैं उठा रही हूं। मैं सभी के लगातार संपर्क में रहूंगी और वर्ष में दो बार इनसे मुलाकात करने जाऊंगी।"


Click it and Unblock the Notifications