Preity Zinta Morphed Photos: 14 साल के क्रिकेटर के साथ अपनी ऐसी तस्वीरें देख भड़की प्रीति जिंटा

Preity Zinta

Preity Zinta On Morphed Photos: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा फिल्मों से दूर फिलहाल आईपीएल और अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं। प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर पर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अब एक बार फिर से प्रीति जिंटा ने ऐसा पोस्ट किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दावा किया गया कि प्रीति जिंटा ने जयपुर में वैभव सूर्यवंशी को गले लगाया। प्रीति और वैभव की एडिटेड फोटो के साथ यहां तक लिख दिया कि 'थोड़ा घबराए, थोड़ा शर्माए और फिर...जब प्रीति जिंटा ने वैभव सूर्यवंशी को गले लगाया तो क्या हुआ? आग की तरह वायरल हुआ VIDEO'

लेकिन जब ये प्रीति तक पहुंचा तो उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- 'ये मॉर्फ्ड इमेज और फेक न्यूज है। मुझे बहुत हैरानी हो रही है कि न्यूज चैनल भी अब ऐसी फर्जी तस्वीरों को असली खबर बना रहे हैं।'

राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से जो वीडियो पोस्ट किया था, उसमें प्रीति पहले यशस्वी जायसवाल से बात करती हैं और फिर शशांक सिंह से कहती हैं कि, 'चलो उस बच्चे से मिलते हैं।' इसके बाद वो वैभव से मिलती हैं, हाथ मिलाती हैं, हल्की-फुल्की बातचीत होती है लेकिन कहीं भी गले लगने का सीन नहीं है। वीडियो के बैकग्राउंड में 'कोई मिल गया' गाना चल रहा है, जो इसे इमोशनल टच देता है।

इस वीडियो से जो तस्वीरें बनाई गईं, उनमें कुछ मॉर्फ्ड (छेड़छाड़ की गई) तस्वीरें शामिल हैं जिसमें प्रीति को वैभव को गले लगाते दिखाया गया। प्रीति ने साफ कहा कि ये झूठी और भ्रामक खबरें हैं।

More from Filmibeat

Read more about: preity zinta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X