बबली गर्ल प्रीति ने की माइनस 21 डिग्री सेल्सियस में शूटिंग
निर्माता के तौर पर अपनी पहली पारी फिल्म इश्क इन पेरिस की शूटिंग में व्यस्त बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा का कहना है कि फ्रांसीसी और भारतीय साथियों के साथ माइनस 21 डिग्री सेल्सियस तापमान में शूटिंग करना एक बड़ा सुखद अनुभव था।
प्रीति ने अपने ट्विटर पर ट्वीट किया कि मैं फ्रांसीसी साथियों को उनकी कड़ी मेहनत और प्रयासों के लिए शुक्रिया देती हूं। साथ ही शूटिंग के दौरान सेट पर आने वाले सभी प्रशंसकों को भी मैं धन्यवाद देना चाहूंगी इसके साथ ही मैं भारतीय साथियों की भी आभारी हूं, जिन्होंने माइनस 21 डिग्री सेल्सियस तापमान में शूटिंग की और कभी शिकायत नहीं की। यह आश्चर्यजनक है कि हम किस तरह कई बार कड़ी परिस्थितियों का अनुभव भी नहीं करते।
प्रेम सोनी के निर्देशन में बनी इश्क इन पेरिस एक इंडो फ्रांसीसी निर्माण है। इस फिल्म में प्रीति आधी भारतीय और आधी फ्रांसीसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो पेरिस में इश्क कर बैठती है। प्रीति काफी दिनों से बॉलीवुड के पर्दे से दूर हैं। लेकिन देर से ही सही प्रीति के फैन्स को इस बात की खुशी है कि वो पर्दे पर वापसी कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











