'उसके लिए जिंदगी दांव पर लगा दूंगी..' प्रीति जिंटा ने किस शख्स के लिए कही ये बात? हर हाल में पाना चाहती...

प्रीति जिंटा इस वक्त फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि आईपीएल को लेकर खबरों का हिस्सा है। प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स की मालकिन हैं और ये टीम अक्सर आईपीएल में शानदार परफॉर्म नहीं कर पाती है।
पंजाब ने 17 सालों के इतिहास में एक बार भी आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है। ऐेसे में प्रीति जिंटा ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। प्रीति जिंटा ने एक खिलाड़ी को अपने टीम में लाने के लिए अपनी जिंदगी तक दांव पर लगाने की बात कही है।
ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं। अपने चौकों छक्कों से विपक्षी टीमों के छक्के छुड़ाने वाले रोहित शर्मा की डिमांड है। प्रीति जिंटा ने कहा है कि रोहित शर्मा को पाने के लिए वो अपनी जिंदगी तक दांव पर लगाने के लिए तैयार हैं।
क्या बोले लोग?
प्रीति जिंटा ने जैसे ही ये बात कही लोग हैरान हैं और लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''हाँ, वह रोहित को प्राप्त कर सकती है.. यदि आप वीके खरीदना चाहते हैं, तो आपको सभी फ्रेंचाइजी के साथ मिलकर आना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''अब पंजाब के जीतने की बारी आने वाली है।'' एक ने लिखा, ''रोहित शर्मा के लिए सबसे फनी मोमेंट।'' एक ने लिखा, ''अभी मैच मी जो हुआ लाइव देखने का घमंड है।'' एक ने लिखा, ''रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली आरसीबी की मेगा नीलामी टीम में।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
क्यों जागी ऐसी उम्मीद
मुंबई इंडियंस के लिए इतने साल कप्तानी करने वाले रोहित शर्मा को अब हार्दिक पांड्या ने रिप्लेस कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा इस बार खुद ही अपना नाम मेगा ऑक्शन में दे सकते हैं। इसी वजह से सभी टीमें उनको खरीदने के लिए आगे आ रही हैँ। सबको उम्मीद है कि रोहित शर्मा उनके खेमे में चले जाएं। अब देखने वाली बात होगी कि अगले साल क्या होता है?


Click it and Unblock the Notifications