प्रीती जिंटा के खिलाफ वॉरंट जारी, लोगों ने कहा वो ऐसी तो ना थीं!
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीती जिंटा के खिलाफ मुंबई की अंधेरी कोर्ट ने नॉन बेलेबल वॉरंट जारी किया है। प्रीती जिंटा के खिलाफ इश्क इन पेरिस के डायलॉग राइटर अब्बास टायरवाला ने केस दर्ज कराया है और कहा है कि प्रीती ने उन्हें फिल्म के बाद जो चेक दिया है वो बाउंस हो गया है। ये चेक 18.9 लाख रुपये का है और इस चेक के बाउंस होने के बाद उन्होंने प्रीती को इस बात की जानकारी भी देने की कोशिश की। लेकिन प्रीती की तरफ से कोई जवाब ना मिलने पर अब्बास ने प्रीती के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। अब प्रीती के वकील प्रीती के इस केस को उनके बिना सॉल्व करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
प्रीती जिंटा के वकील रत्नेश्वर झा ने कहा है कि प्रीती जिंटा अभी तो देश के बाहर हैं और पुलिस के इस गैर जमानती वॉरंट जारी करने का कोई मतलब ही नहीं है। रत्नेवश्वर झा ने कहा कोर्ट ने प्रीती जिंटा के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है जबकि उनहोंने कोर्ट से कहा कि प्रीती इस समय देश में ही नहीं हैं। उनका कहना है कि अब वो इस वॉरंट को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। और किसी तरह से वो प्रीती जिंटा को इस केस से बाहर निकाल ही लेंगे। प्रीती जिंटा के देश में वापस आने में अभी थोड़ा वक्त है तब तक रत्नवेश्वर झा इस केस को सुलझाना चाहते हैं।
दूसरी तरफ प्रीती जिंटा के फैन्स का कहना है कि प्रीती तो ऐसी ना थीं आखिर वो क्यों ऐसा करेंगी उन्हें तो की पैसों की प्रोब्लम भी नहीं है। इसके अलावा प्रीती जिंटा के बारे में ये खबर सुनकर कुछ लोगों का कहना है कि प्रीती जिंटा की फिल्म नहीं चली इसलिए अब वो पैसा भी नहीं दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











