प्रीती पहुंची हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
चौंकियेगा मत दोस्तों, ये बात सच है कि प्रीती जिंटा आजकल अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं। अभी तक तो फिल्मी हस्तियाँ पढ़ाई के बाद बॉलीवुड का रुख करते रहे हैं। लेकिन प्रीती ने अभी तक सबसे नया काम किया है।
प्रीती जिंटा हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एक शॉर्ट टाइम एक्जक्यूटिव कोर्स कर रही हैं। उनका विषय निगोशिएटिंग और डील मेकिंग है। प्रीती वहाँ काफी खुश हैं। उनके मुताबिक यहां उन्हे कोई फालतू सवाल पूछ कर तंग नहीं करता इसलिए वह यहां खुल कर साँस ले रही हैं।
प्रीती ने ट्विटर पर लिखा है कि मेरी क्लास में दुनिया भर के आश्चर्यजनक लोग हैं और मैं उनके साथ रह कर बहुत कुछ सीख रही हूँ। इसके अलावा उन्होने लिखा है कि वह इस समय एक महत्वपूर्ण असाइनमेंट पूरा कर रही हैं और उनकी दिनचर्या नियमित है। वह रोज 11:15 पर सो जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











