FINALLY: जीन के साथ प्रीती ज़िंटा ने लिए सात फेरे, दोस्त रहे मौजूद
[बॉलीवुड समाचार] जाने कब से खबरें उड़ रही थीं कि प्रीती ज़िंटा ने शादी कर ली है लेकिन वाकई प्रीती ज़िंटा ने लॉस एंजिल्स में 27 फरवरी को अपने खास दोस्त जीन गुडइनफ के साथ शादी कर ली।
प्रीती के बेस्ट फ्रेंड्स सुज़ैन रोशन और सुरीली गोयल इस मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने लॉस एंजिल्स में लैंड करते ही अपनी तस्वीरें भी डाली जिनसे साफ हुआ की प्रीती ज़िंटा शादी के बंधन में बंध गई है।
[बॉलीवुड का सबसे क्यूट सीक्वल होगा तैयार!]
बाद में फिल्मफेयर की इस खबर ने प्रीती ज़िंटा की शादी पर मुहर लगा दी। हाल ही में दोस्तों की एक मुलाकात ने लोगों में काफी उत्साह बढ़ाया था और ये मुलाकात थी - प्रीती ज़िंटा, सलमान खान और सुज़ैन (रोशन) खान की।
लेकिन अब शायद पता चल चुका है कि सलमान - सुज़ैन एक साथ क्यों आए...अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी की प्लानिंग के लिए! जानिए प्रीती की शादी की डीटेल्स


Click it and Unblock the Notifications
