35 दिनों में प्रीति जिंटा 20 बार करवा चुकी हैं कोरोना वायरस टेस्ट, खुद को बताया कोविड टेस्ट क्वीन
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा और इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) में किंग्स अलेवन पंजाब टीम की सह-मालकिन इन दिनों अपनी टीम के साथ दुबई में हैं। कोरोनावायरस महामारी के चलते आईपीएल का आयोजन इस साल दुबई में हो रहा है। टीम के साथ रहने के चलते प्रीति जिंटा 20वीं बार अपना कोरोना टेस्ट करवाना पड़ा है।
दरअसल सेफ इंवायरमेंट में आईपीएल का आयोजन हो इसके लिए एक आईपीएल के साथ किसी तरह से जुड़े लोगों को बायो बबल में रखा गया है। बायो बबल में रहने वाले लोगों को नियमित रूप से निर्धारित दिनों के अंदर कोरोना टेस्ट करवाना जरूरी होता है।
प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मेडिकल स्टाफ का एक मैंबर उनकी नाक से कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल ले रहा है। आईपीएल की गाइडलाइन के चलते प्रीति जिंटा ने अपना रेगूलर टेस्ट करवाते हुए अपने बायो बबल में रहने का अनुभव शेयर किया है।


Click it and Unblock the Notifications