सलमान भी ना बेच पाए प्रीती का इश्क
प्रीती जिंटा की बतौर निर्माता पहली फिल्म 'इश्क इन पेरिस' पहले 5 अक्टूबर 2012 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में ये डेट पोस्टपोन करके 2 नवंबर 2012 रख दी गयी। इस डेट पर भी किसी ने ये फिल्म नहीं खरीदी। प्रीती की फिल्म की रिलीज भी इसी वजह से रोक के रखी गयी है। जब तक प्रीती को अपना मनचाहा खरीददार नहीं मिल जाता तब तक प्रीती फिल्म को रिलीज नहीं करेंगी। इश्क इन पेरिस को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिले और लोग फिल्म को पसंद करें इसके लिए प्रीती जिंटा ने अपने अच्छे दोस्त और बॉलीवुड के टॉप के एक्टर सलमान खान से भी फिल्म में एक डांस नंबर करने की गुजारिश की थी।
सलमान ने फिल्म में प्रीती जिंटा के साथ एक डांस नंबर किया भी लेकिन अब इस डांस नंबर के होने के बावजूद कोई प्रीती को मनचाही कीमत नहीं मिल रही है। प्रीती ने कहा था कि निर्माता बनना आसान नहीं है। प्रीती जिंटा फिल्हाल कोई फिल्म भी नहीं कर रही हैं। अब कुल मिलाकर प्रीती तो घाटे में ही चल रही हैं। सलमान भी प्रीती के काम नहीं आ रहे। अब इंतजार करिये कि प्रीती को इनकी मनचाही कीमत में खरीददार मिले और प्रीती का इश्क इन पेरिस कमाई करे।


Click it and Unblock the Notifications












