प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया पर छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

बॉलीवुड में पिछले दिनों से सेलिब्रिटीज को लेकर कई ऐसी खबरें आईं हैं जिन्होंने लोगों को काफी हैरान किया है। अब एक बार फिर से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने लोगों के होश दिये हैं। खबर है कि बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीती जिंटा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड नेस वाडिया के खिलाफ शारीरिक हिंसा का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ये सब कुछ समय पहले की बात है।

अब लोगों का ये कहना है कि प्रीती ने इस मामले को सीरियसली लेने में इतना वक्त क्यों लगाया। जबकि वो बॉलीवुड की टॉम ब्वॉय कही जाती हैं। प्रीती ने हमेशा ही गलत बातों के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है। ऐसे में उनका इस मामले को पुलिस तक ले जाने में देरी करना कुछ अजीब है।

पूरी खबर के अनुसार फिल्म एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा ने अपने करीबी नेस वाडिया के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया है। ये केस मुंबई के मरीन ड्राइव थाने में दर्ज कराया गया है। प्रीती का कहना है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जो बाद में हाथपाई में बदल गया। प्रीती ने मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। केस धारा 354, 504, 506 के तहत केस दर्ज कराया गया है। फिलहाल इसमें कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। मरीन ड्राइव पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार प्रीती और नेस के बीच ऐसी ही एक घटना आईपीएल के दौरान भी हुई थी। उस वक्त भी नेस वाडिया और प्रिती के बीच तीखी बहस हुई थी। प्रीती ने आरोप लगाया है कि नेस वाडिया ने कहासुनी के बाद उन्हें धक्का भी दिया था। किग्स इलेवन पंजाब टीम के मालिक प्रीती जिंटा और नेस वाडिया दोनों हाल ही में आईपीएल के दौरान अपनी टीम को मिली करारी हार से बेहद निराश हैं। लेकिन दोनों के निजी रिश्ते में आ रही ये कड़वाहट भी कहीं ना कहीं इस हार का परिणाम हो सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X