छेड़छाड़ मामले पर नेस वाडिया ने कहा झूठी है प्रीति जिंटा

प्रीती जिंटा ने 13 जून की रात को करीब 12 बजे मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में जाकर नेस वाडिया के खिलाफ शारीरिक हिंसा का आरोप लगाया। धारा 354 (छेड़खानी), धारा 504 (जानबूझकर बेइज्जत करना) धारा 509 (अश्लील हरकत करना और गाली गलौज करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। नेस वाडिया और प्रीती जिंटा दोनों पिछले काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और दोनों ने मिलकर आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब खरीदी है। प्रीती जिंटा ने जब ये मामला दर्ज कराया तो कहा कि ये बात पिछले काफी समय से उन्हें परेशान कर रही थी और आखिरकार उन्होंने पुलिस में आने का फैसला किया।
आईपीएल के फाइनल मैच के दौरान जब किंग्स इलेवन पंजाब और केकेआर के बीच मैच चल रहा था उस वक्त भी प्रीती और नेस के बीच काफी बहस हो गयी थी जिसके बाद नेस और प्रीती के बीच झगड़े की खबर थी। हालांकि इस बात को ज्यादा हाइप नहीं किया गया लेकिन अब प्रीती खुद ही सामने आकर इन बातों को मीडिया में उछाल रही हैं तो ऐसे में पिछले कुछ समय में इस कपल के बीच हुए सभी झगड़ों को मीडिया सामने ला रहा है।
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज द्वारा पुलिस में दर्ज कराया गया ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने ही ब्वॉयफ्रैंड के खिलाफ शारीरिक हिंसा और मारपीट का आरोप लगा चुकी हैं। हाल ही में सिंगर अंकित तिवारी के खिलाफ भी ऐसा ही मामला उनकी एक्स गर्लफ्रैंड ने दर्ज कराया था।


Click it and Unblock the Notifications