Preity Zinta Pics: प्रिती जिंटा ने शेयर की डेट की ऐसी तस्वीरें, देखकर हर कोई हुआ क्रेजी

Preity Zinta Date Night With Baby: अभिनेत्री प्रीति जिंटा भले ही अब बड़े पर्दे पर नजर नहीं आती हो, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। अभिनेत्री ने अपने दोनों बच्चों जय और जिया के साथ अपने वीकेंड की एक झलक साझा की। वह अपने बच्चों को लेकर बीच पर गईं।
आउटिंग की तस्वीरें शेयर करते हुए ऐसा लग रहा है कि प्रीति अपने बच्चों से भी ज्यादा एन्जॉय कर रही हैं। तस्वीरों में जय और जिया रेत पर खेलते दिखाई दिए। वह रेत का महल बनाने में उनकी मदद कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बीच पर स्विमसूट पहना हुआ था, जबकि उनके बच्चों ने कलरफुल ड्रेस पहनी हुई थीं।
फाइनेंशियल एनालिस्ट जीन गुडइनफ से शादी के बाद से प्रीति जिंटा लॉस एंजिल्स के पॉश इलाकों में रह रही हैं। शादी के 5 साल बाद प्रीति ने सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का स्वागत किया।
अगर हम प्रीति जिंटा के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि साल 2016 में उन्होंने अपने से 10 साल छोटे अमेरिकन सिटीजन जेन गुडइनफ के साथ में 29 फरवरी 2016 में लॉस एंजिलिस में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचा ली थी। अब दोनों की शादी को पूरे 6 साल हो चुके हैं। दोनों अब अमेरिका में बस चुके हैं।
बता दें कि जेन लॉस एंजिलिस में बतौर फाइनेंशियल एनालिस्ट काम करते हैं। प्रीति भी फिल्मों से पूरी तरीके से गायब हो चुकी है। आखरी बार साल 2018 में आई फिल्म 'भैया जी सुपरहिट' में देखा गया था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि साल 2021 में प्रीति शादी की तकरीबन 5 साल के बाद में सरोगेसी की सहायता से दो जुड़वा बच्चों की मां बनी। यह जानकारी प्रीति जिंटा ने खुद 18 नवंबर 2021 को अपने सोशल मीडिया के जरिए दी।


Click it and Unblock the Notifications