उभरते खिलाड़ियों की मदद करेंगी प्रीति

प्रीति जिंटा की टीम के द्धारा चंदीगढ और मोहाली में क्रिकेट पर सेमिनार किया जाएगा जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर की टीमे भाग लेगी।
प्रीति जिंटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मोहाली टीम के मालिकाना हक में साझीदार है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ी उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट मैच और सेमिनार आयोजित करेंगे।
प्रीति ने कहा कि वह चाहती है कि उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रारंभिक स्तर से ही सहायता मिले, ताकि भविष्य में वे अच्छे खिलाड़ी बन सके।


Click it and Unblock the Notifications