युवराज संग अफेयर की खबरों पर भड़कीं प्रीती जिंटा
हिंदी सिने जगत और क्रिकेट का काफी गहरा और पुराना रिश्ता रहा है। हमारी बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों का दिल अक्सर क्रिकेट की दुनिया के युवराजों पर आ जाया करता है। लेकिन अक्सर ये खबरें सच नहीं होतीं और बेवजह ही अच्छी दोस्ती को अफेयर का नाम देकर लोगों को सुर्खियों में ला दिया जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ बॉलीवुड की टॉम ब्वॉय प्रीती जिंटा के साथ, जिनके युवराज सिंह के साथ अफेयर के चर्चे आज भी खबरों में अक्सर नज़र आते हैं।
प्रीती जिंटा वैसे इस विषय पर पहले भी कई बार रिएक्ट कर चुकी हैं लेकिन इस बार उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर बड़े ही गुस्से में मीडिया को जवाब दिया है। प्रीती ने लिखा है " प्रिय मीडिया, खासतौर पर इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स, कितनी बार मुझे ये कहना पड़ेगा कि मैंने कभी भी युवराज सिंह को डेट नहीं किया और ना ही ऐसा करने की सोची।"
अपने दूसरे ट्वीट में प्रीती ने लिखा "इस तरह के कमेंट्स बेहद ही घटिया हैं। कृप्या ये लिखना बंद करें कि युवराज सिंह और प्रीती जिंटा रिलेशनशिप में थे।"


Click it and Unblock the Notifications
