प्रीती के जन्मदिन पर पड़ोसी परेशान!

जन्मदिन की पार्टी देर रात तक चली जिसके कानफोड़ू संगीत का शोर पड़ोसियों की नींद हराम कर रहा था। उनके घर के आसपास स्लम में रहने वाले पड़ोसियों ने तंग आकर पुलिस को फोन किया पहले तो पुलिस ने इतनी बड़ी स्टार के खिलाफ कुछ कार्यवाई करने से मना कर दिया।
लेकिन पड़ोसियों के दबाव डालने पर पुलिस ने कारवाई की और प्रीती जिंटा के घर जाकर उनसे संगीत बंद करने को कहा। पुलिस के रहने पर संगीत को कम कर दिया गया लेकिन जैसे ही पुलिस चली गई शोर फिर से शुरू हो गया।
प्रीती के एक पड़ोसी ने बताया कि जब भी हम लोगों के यहां कुछ कार्यक्रम होता है तो हमे जल्दी ही बंद करने के लिया कहा जाता है नही तो हम पर फाइन लगाया जाता है। पर इन सितारों के खिलाफ कोई कुछ नही करता है।


Click it and Unblock the Notifications