..................... Preity Zinta | Birthday | प्रीति जिंटा | जन्मदिन - Hindi Filmibeat

37 बरस की हुईं डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा

अपने डिंपल्स और मदमस्त अंदाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली प्रीति जिंटा आज 37 बरस की हो गयी हैं। बेबाक बयानों वाली बिंदास प्रीति का जन्म 31 जनवरी 1975 को हुआ था। आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली प्रीति को लोग काफी बोल्ड कहते हैं जिसका ताजी मिसाल है फिल्मों में उनके निभाये चरित्र।

पुरूष प्रधान बॉलीवुड में प्रीति ने एक से बढ़कर एक चुनौती पूर्ण रोल निभाये हैं जिसे लोगों ने तो सराहा ही, अवार्ड वालों ने गले भी लगाया। प्रीति जिंटा ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत मणिरत्नम की फिल्म 'दिल से' से की। लेकिन फिल्म में उनको नोटिस तो किया गया लेकिन फिल्म फ्लाप हो गयी। उसके बाद आयी बॉबी देओल के साथ उनकी फिल्म 'सोल्जर' ने सफलता के सारे रिकार्ड तोड़ डाले। इस फिल्म के लिए प्रीति को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवार्ड मिला।

उसके बाद तो प्रीति ने फिल्म 'क्या कहना', 'दिल चाहता है', 'चोरी चोरी चुपके चुपके', 'कल हो ना हो', 'कोई मिल गया', 'वीर जारा' , 'सलाम नमस्ते' जैसी फिल्में देकर सबको जता दिया कि वो किसी से कम नहीं। फिलहाल इस समय वो खुद एक फिल्म का निर्माण कर रही हैं। उनकी सफलता की दुआ मांगते हुए हमारी टीम भी प्रीति को उनके जन्मदिन की ढेरो बधाईयां देते हैं।

अगर आप भी अपनी इस दिलकश अदाकारा को विश करना चाहते हैं तो नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में अपनी शुभकामनाएं लिखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X