धोनी के 0 पर आउट होने पर खुशी से झूमीं प्रीति जिंटा करने लगी ऐसी हरकत, वायरल हो गया वीडियो

Preity Zinta MS Dhoni

Preity Zinta Reaction On MS Dhoni Wicket: महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 में दूसरी बार आउट हो चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच में खेले जाने वाले आईपीएल 2024 के 54वें मुकाबले में हर्षल पटेल ने धोनी को गोल्डन डक पर बोल्ड कर दिया था। इस सीजन में पहला ऐसा मौका आया जब धोनी को किसी गेंदबाज ने आउट कर दिया।

हालांकि इससे पहले पंजाब के खिलाफ मैच में धोनी रन आउट हो गए थे। लेकिन दूसरे मैच में बोल्ड होता देख प्रीति जिंटा खुद पर काबू न कर सकी और खुशी से पहले ना समाई। जहां एक तरफ धोनी के विकेट से स्टैंड्स में बैठे हुए फैंस के चेहरे पर उदासी आ गई तो वहीं प्रीति खुशी से तालियां बजाती हुई नजर आई थी।

प्रीति जिंटा का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इसमें देखने को मिल रहा है कि जैसे धोनी बोल्ड हो जाते हैं वैसे ही प्रीति खड़े होकर ताली बजाने लग जाती है। इसी वक्त चेन्नई के फैंस पूरी तरीके से उदास होते हुए नजर आते हैं। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में धोनी नंबर 9 पर बैटिंग के लिए उतारे गए थे।

लेकिन आपको बता दें कि धोनी ने अपने T20 करियर में पहली बार नंबर 9 पर बैटिंग की और यह पोजीशन सफल साबित नहीं हो पाई। वह गोल्डन डक पर ही पवेलियन रवाना हो गए। मैच में पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 169 रन लिए। लेकिन टीम के लिए ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 26 गेंद पर 43 रन लिए। इसमें 3 चौके और 6 छक्के शामिल थे।

इसके बाद में पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन बनाए। इसी तरीके से चेन्नई ने मुकाबले में 26 रनों से जीत हासिल की। चेन्नई के लिए जडेजा ने बैटिंग के बाद में बॉलिंग में भी कमाल दिखा दिया। जड्डू ने चार ओवर में सिर्फ 20 रन खर्च करके तीन विकेट लिए।

Read more about: preity zinta ms dhoni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X