सलमान ने किया आईटम सांग शाहरुख बेचेंगे प्रीती की फिल्म

प्रीती जिंटा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने बॉलीवुड के दोनों दिग्गज खानों सलमान खान और शाहरुख खान के साथ काम किया है और साथ ही दोनों के साथ प्रीती की बहुत अच्छी दोस्ती भी है। बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म इश्क इन पेरिस में जहां एक ओर प्रीती ने सलमान खान से आइटम सांग और केमियो कराया है वहीं दूसरी तरह वो बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख से अपनी इस फिल्म की मार्केटिंग कराने का ख्वाब देख रही हैं।

प्रीती ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा सच कहूं तो शाहरुख खान ने हमेशा मेरी मदद की है और मैं सच में उन्हें बहुत पसंद करती हूं। लेकिन जब मैं अपनी स्क्रिप्ट के साथ सलमान खान के पास गई तो उन्होंने हां कर दी। शाहरुख उस समय यहां नहीं थे लेकिन मैं अपनी फिल्म की मार्केटिंग में जरुर उनकी मदद लूंगी क्योंकि वो मार्केटिंग के उस्ताद हैं।

प्रीती इश्क इन पेरिस से बतौर निर्देशक बॉलीवुड में अपनी एक नयी पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। वो शुरु से ही चाहती थीं कि उनकी फिल्म में सलमान खान केमियो का किरदार निभाएं और सलमान ने भी उन्हें निराश ना करते हुए उनकी फिल्म को हां कर दी। सलमान खान ने इस फिल्म में कुड़िये दी कुर्ती गाने पर प्रीती के साथ डांस किया है। कहा जा रहा है कि प्रीती सलमान के चमकते सितारों की कुछ रौशनी अपनी फिल्म पर भी डालना चाहती हैं और दूसरी तरफ चूंकि उन्होने खुद सलमान की कई फिल्मों में केमियो किरदार निभाएं हैं तो अब सलमान की बारी है प्रीती का एहसान उतारने की।

इश्क इन पेरिस फिल्म के लिए प्रीती ने अपना 10 किलो वजन भी घटाया है ताकि वो अपनी फिल्म में पहली की ही तरह खूबसूरत और हटकर दिखें। इस फिल्म में उनके साथ रेहान मलिक ने मुख्य भूमिका निभाई है। प्रीती की इस फिल्म में एक्टर और फिल्म मेकर शेखर कपूर ने भी एक किरदार निभाया है। ज्ञात हो कि शेखर कपूर की ही फिल्म से प्रीती ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X