प्रीति हैं खुश

मगर प्रेग्नेंसी के चलते अब वह इस फिल्म में काम नहीं कर पा रही हैं। अब बताया जा रहा है कि संतोषी ने अपनी इस फिल्म के लिए अभिषेक के साथ प्रीति-जिंटा को साइन कर लिया है। हालांकि खबर इस बात की भी है कि संतोषी ने अपनी एक दूसरी फिल्म के लिए अभिषेक व प्रीति को फाइनल कर लिया गया है। लेडीज एंड जेटलमैन तो वह ऐश्वर्य के साथ ही बनायेंगे, क्योंकि इसकी स्क्रिप्ट उन्होंने ऐश्वर्य को ही ध्यान में रख कर लिखी है।
मगर इतना तय है कि संतोषी की एक फिल्म में प्रीति अभिषेक के साथ काम करने जा रही हैं। सूत्रों की मानें तो संतोषी ने अपनी इस फिल्म के लिए कट्रीना व दीपिका पादुकोण के नाम पर भी विचार किया है। मगर अंत में दोस्त प्रीति को ही फाइनल किया गया है। आपको बता दें कि प्रीति तिंग्माशु धूलिया की एक फिल्म जय रामजी भी कर रही हैं, जिसके उनके साथ रणदीप हुड्डा, इरफान खान और जैकलीन फर्नांडीस हैं।


Click it and Unblock the Notifications











