आईपीएल का विस्तार होगा: प्रीति जिंटा
बॉलीवुड अभिनेत्री और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की किंग्स इलेवन पंजाब टीम की सह मालकिन प्रीति जिंटा ने कहा है कि आईपीएल के दक्षिण अफ्रीका में आयोजन से इस आयोजन का विस्तार होगा।
प्रीति ने साक्षात्कार में कहा, "हमारे पास दो विकल्प थे। एक तो खेल का आयोजन देश के बाहर हो या फिर नहीं हो। वैसे देश के बाहर आईपीएल के आयोजन से कोई खुश नहीं है।"
प्रीति ने कहा, "हमें आशावादी बनना होगा। जब पिछली बार आईपीएल का आयोजन किया गया था तो लोगों ने कहा था कि यह सफल नहीं होगा लेकिन आयोजन सफल रहा। इस बार जब यह आयोजन दक्षिण अफ्रीका में हो रहा है तो भी हम आशा करते हैं कि इससे आईपीएल का विस्तार ही होगा।"


Click it and Unblock the Notifications