..................... प्रीती जी ज़िंटा ने शेयर की अपने करवा चौथ की खूबसूरत तस्वीरें | Preity Zinta celebrates Karwa Chauth a day later for this reason, sees moon on the app - Hindi Filmibeat

प्रीति जी ज़िंटा का एक दिन Late वाला करवा चौथ: चांद के इंतज़ार में शेयर की तस्वीरें, पंजाबी दुल्हन अवतार

Preity G Zinta Karwa Chauth Pics

पूरे बॉलीवुड ने 13 अक्टूबर को धूम धाम से करवा चौथ का त्योहार मनाया। लेकिन प्रीति ज़िंटा को व्रत खोलने के लिए आज तक का इंतज़ार करना पड़ा। दरअसल, प्रीती ज़िंटा, लॉस एंजिलिस में हैं और उन्होंने वहीं करवा चौथ का त्योहार मनाया। ऐसे में प्रीति ने एक दिन बाद व्रत रखा और खोला। साथ ही उन्होंने शेयर की अपने बेहद प्यारी तस्वीरें।

इन तस्वीरों में प्रीति ज़िंटा पहले चांद का इंतज़ार करती नज़र आईं। करवा चौथ के लिए प्रीति पूरी तरह से पंजाबी दुल्हन के अवतार में दिखाई दीं और उन्हें देखकर फैन्स बस एक टक उन्हें देखते ही रह गए। जहां चांद के इंतज़ार वाली उनकी तस्वीर वायरल हुई तो चांद के दीदार वाली तस्वीर भी बेहद खास रही।

प्रीति ज़िंटा जो अब प्रीति जी ज़िंटा हो चुकी हैं, पति जीन गुडइनफ के साथ करवा चौथ की रस्में पूरी करती दिखाई दीं। जीन ने प्रीति का व्रत खोला और उन्हें पानी पिलाया। वहीं प्रीति ने भी जीन से एक Kiss ली और तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उन्हें अब खाना खाने का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है।

अपने पोस्ट में प्रीति ज़िंटा ने ये भी बताया कि ये करवा चौथ उनके लिए काफी खास था। पहली बार उन्होंने एक एप पर चांद का दीदार किया वहीं उन्होंने अपना पहला फुलकारी दुपट्टा भी लिया। प्रीति ने एक खास वीडियो भी शेयर किया और बताया कि ये दुपट्टा वो अपनी बेटी जिया के लिए सहेज कर रखना चाहेंगीं। प्रीति की इन तस्वीरों को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और कुछ ने कहा कि उन्हें वीर ज़ारा वाली ज़ारा की याद आ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X