प्रीति पर चढा़ क्रिकेट का बुखार
बालीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा पर इन दिनों क्रिकेट का बुखार चढा हुआ है। आईपीएल में अपनी टीम उतारेने जा रही प्रीति इस समय न्यूजीलैंड में है जहां वो भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे एकदिवसीय क्रिकेट सीरिज का लुत्फ उठा रही है।
यही नही न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की से मुलाकात में भी प्रीति पर क्रिकेट के बुखार का असर दिखा। उन्होने प्रीति को शाम के खाने पर बुलाया और क्रिकेट से संबंधित काफी बातें की।
प्रीति ने अपनी मुलाकात के बारे में बताया, '' उनसे मिलना काफी सुखद अनुभव रहा है। वे युवा और प्रभावशाली है यही नही इन खूबियों के वजह से काफी पसंद किए जाते है। हमने खाने के दौरान ज्यादातर क्रिकेट पर बातें की। ''
वही प्रीति श्रीलंकाई घायल होने से काफी दुखी हुई है। उन्होने श्रीलंकाई खिलाड़ी कुमार संगकारा और जयवर्धने से बात की। वे अभी ठीक हालत में है। गौरतलब हो कि लाहौर में श्रीलंकाई क्रिकेट पर हुए हमले इन दोनो को काफी चोटें आई थी।
यही नही प्रीति ने प्रधानमंत्री को भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा दिलाया कि आगामी आईपीएल के मैचों के दौरान न्यूजीलैंड की टी म काफी सुरक्षित रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications