प्रीती और नेस अच्छे दोस्त हैं, चाहता हूं दोनों खुश रहें- सैफ
प्रीती जिंटा आपकी करीबी दोस्त हैं। हाल ही में नेस और प्रीती जिंटा के बीच जो कुछ हुआ उसे लेकर आपका क्या कहना है। "मैं नेस और प्रीती दोनों को अच्छी तरह से जानता हूं और दोनों का करीबी दोस्त हूं। मैंने नेस के साथ स्कूल में पढ़ाई की है। जहां तक मैं जानता हूं नेस एक बहुत ही अच्छे और सुलझे हुए इंसान हैं। मैं इस खबर से काफी दुखी हूं और उम्मीद करता हूं कि दोनों के बीच का ये मामला जितनी जल्दी हो सके सुलझ जाए। वो दोनों भी आपस में काफी अच्छे दोस्त हैं। मैं चाहता हूं कि दोनों एक दूसरे के साथ खुश रहें।"
प्रीती और नेस के बीच जो कुछ हुआ आपको वो सरप्राइजिंग लगा- "जिस इंडस्ट्री में मैं इतने सालों से हूं वहां पर मुझे अब कुछ भी सरप्राइज नहीं लगता।" आपको बता दें कि प्रीती जिंटा ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड नेस वाडिया के खिलाफ मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट लिखवाई है कि नेस ने उनके साथ बद्सलूकी की और वो उनके साथ शारीरिक हिंसा की भी कोशिश की। प्रीती ने कहा कि ये हादसा आपीएल मैच के दौरान भी हुआ जहां पर लाखों लोग मौजूद थे।
प्रीती की इस रिपोर्ट की मुंबई पुलिस ने तफ्तीश की तो उन्हें फुटेज कैमरे में ऐसा कुछ नहीं मिला जिसकी बिनाह पर नेस वाडिया मुजरिम करार दिया जा सके। अब पुलिस एक बार फिर से प्रीती से इस मामले को लेकर पूछताछ करेगी। फिल्हाल प्रीती इंडिया से बाहर हैं।


Click it and Unblock the Notifications
