..................... Pregnant Yami Gautam flaunts huge Baby Bump with husband aditya dhar at article 370 promotions - Hindi Filmibeat

पति आदित्य धर के साथ 'आर्टिकल 370' का प्रमोशन करने निकली प्रेग्नेंट यामी गौतम, पल पल संभालती रही बेबी बंप

Yami Gautam

Pregnant Yami Gautam Baby Bump: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और बहुत जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। अब यामी गौतम का बेबी बंप वीडियो भी सामने आ चुका है। दरअसल एक्ट्रेस इन दिनों पति आदित्य धर द्वारा ही डायरेक्ट की गई फिल्म 'आर्टिकल 370'में दिखाई देने वाली हैं।

प्रेग्नेंट यामी गौतम और आदित्य धर इन दिनों अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के दौरान यामी गौतन अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दी हैं।

यामी गौतम इस इवेंट में पल पल पति के साथ अपने बेबी बंप पर हाथ रखे बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रही थीं। व्हाइट ड्रेस और हील्स में यामी काफी खुश दिखाई दे रही थीं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जब से यामी को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला है तब से वह बेहद खुश हैं। शायद वो मई में बच्चे को जन्म देंगी। परिवार अब तक सब कुछ छिपाकर रख रहा था।

इसके साथ ही डिलीवरी डेट के बारे में भी रिपोर्ट्स में बताया कि मई तक यामी गौतम के घर नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है। फिलहाल एक्ट्रेस का पूरा परिवार काफी एक्साइटिड हैं। मालूम हो, अभी तक यामी गौतम ने इस गुडन्यूज को शेयर नहीं किया है।

यामी गौतम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'आर्टिकल 370' है जिसका 8 फरवरी 2024 को ट्रेलर रिलीज होना है। फिल्म को आदित्य सुहास ने डायरेक्ट किया है तो फिल्म में प्रियामनी, इरावती हर्शे, किरण समेत कई स्टार्स हैं। चर्चा है कि फिल्म 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यामी गौतम ने 4 जून 2021 को आदित्य धर के साथ शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे को दो साल डेट किया था। दोनों की पहली मुलाकात साल 2019 में 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' पर हुई थी।

Read more about: yami gautam bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X