प्रेग्नेंट Sshura के साथ पार्टी में पहुंचे Arbaaz Khan, लोगों ने एक्टर को खूब लगाई लताड़, दिए ऐसे-ऐसे ताने

Arbaaz Khan With Pregnant Sshura Khan: बीते दिन यानी 3 अगस्त को अर्पिता खान का बर्थडे था और आज यानी 4 अगस्त को अरबाज खान का जन्मदिन है। इन दोनों के लिए कल रात एक पार्टी रखी गई, जिसमें इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे पहुंचे। अरबाज भी अपनी प्रेग्नेंट पत्नी शूरा खान के साथ इस इवेंट में नजर आए।
शूरा खान ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
आपको बता दें, शूरा खान की प्रेग्नेंसी की खबरें कई समय से उड़ रही थीं, उन्होंने भी इस खबर को मीडिया के सामने ना लाने के कई जतन किए लेकिन जब उनका बेबी बंप पूरी तरह से दिखने लगा, तब जाकर उन्होंने इसे कैमरे से छिपाना बंद कर दिया और खुलकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। शूरा मीडिया के सामने पहले भी कई बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर चुकी हैं और एक बार फिर वो देर रात हुई बर्थडे पार्टी में अपना बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
पार्टी में शूरा-अरबाज का लुक
शूरा के साथ उनके एक्टर पति अरबाज खान नजर आए। एक तरफ जहां शूरा ब्लैक पैंट और ब्लैक ब्लेजर में नजर आईं तो दूसरी तरफ अरबाज ने ऑल डेनिम लुक में अपने लुक को कूल रखा। दोनों साथ में अच्छे लग रहे थे लेकिन इस वीडियो में अरबाज का वजन काफी बढ़ा हुआ लग रहा था, जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।
अरबाज का बढ़ा वजन!
एक तरफ शूरा अपने प्रेग्नेंसी ग्लो की वजह से काफी खूबसूरत लग रही थीं, वहीं दूसरी तरफ लगता है इस खुशी का रंग अरबाज पर भी चढ़ गया है क्योंकि काफी ज्यादा हेल्दी होते दिख रहे हैं। अरबाज का बढ़ा वजन देखकर कुछ यूजर पूछने लगे कि आखिर प्रेग्नेंट कौन है? शूरा... या अरबाज?
लोगों ने अरबाज को किया ट्रोल
एक यूजर ने वीडियो देखकर लिखा- 'वैसे इन दोनों में से प्रेग्नेंट कौन है?', दूसरे यूजर ने लिखा- 'मुझे तो अरबाज खान ही प्रेग्नेंट लग रहे हैं'। लेकिन ट्रोलिंग का सिलसिला यहीं नहीं रुका... कई लोग तो अरबाज को इस उम्र में पापा बनने को लेकर भी खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'अरबाज 57 साल के हैं, बच्चा कहेगा कि ये मेरे पिता हैं या दादा जी'। दूसरे यूजर ने लिखा- 'एक भाई शादी नहीं कर रहा और दूसरे के बच्चे ही बच्चे'। तीसरे यूजर ने लिखा- 'लोग दादा बनने की उम्र में पापा बन रहे हैं'। एक और यूजर ने लिखा- 'कायदे से लोग 18 से 40 साल तक बच्चे पैदा करते हैं और उसके बाद अपने परिवार का ध्यान रखना शुरू कर देते हैं... अपनी पारिवारिक जिंदगी को इंजॉय करते हैं। अगर आप 50-60 साल की उम्र में शादी करते हो तो ऐसे लोगों को ठरकी बोला जाता है।'
अरबाज-शूरा के बारे में
अरबाज और शूरा की शादी की बात करें तो उन्होंने 24 दिसंबर 2023 में निकाह पढ़ा था। ये निकाह अरबाज, सलमान, सोहेल की बहन अर्पिता के घर की छत पर हुआ था। जहां बेहद करीबी लोगों को ही इनवाइट किया गया था। इस शादी की जब फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई थीं तो लोग हैरान रह गए थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि अरबाज और शूरा के बीच उम्र का फासला भी काफी ज्यादा है। शूरा अरबाज से 2-3 साल नहीं बल्कि पूरे 23 साल छोटी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












