..................... pregnant seema haider flaunts full grown baby bump in saree seema haider fifth time pregnancy confirm - Hindi Filmibeat

प्रेग्नेंट सीमा हैदर ने दिखाई सचिन के प्यार की निशानी... इतना बड़ा हो गया है पांचवे बच्चे का बेबी बंप

Seema Haider

Seema Haider Baby Bump Video: पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ सचिन मीणा के प्यार में भारत आई सीमा हैदर अब यहां भी फैमिली प्लानिंग कर रही हैं और पांचवे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं। सीमा होली के बाद अपने पांचवे बच्चे को जन्म देंगी। वहीं अब सीमा हैदर का बड़ा सा बेबी बंप भी साफ दिखाई दे चुका है।

दरअसल, हाल ही में सीमा हैदर ने बेहद शानदार तरीके से गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट किया है। ऐसे में सीमा और सचिन ने अपने दोस्तों, करीबियों और परिवार के साथ खूब जश्न और मस्ती की। इस दौरान सीमा ने तिरंगा फहराया और खूब जश्न मनाया। इस दौरान सीमा का बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा था।

सीमा हैदर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही नेटिजंस सीमा हैदर के प्रेग्नेंसी की जमकर बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में एक सनसनी खेल दावा किया जा रहा है और अब सीमा हैदर की प्रेगनेंसी के दावे हो रहे हैं। नए साल के पहले ही दिन एक इंटरव्यू में सीमा हैदर ने एक नन्हे मेहमान के आने की जानकारी दे डाली।

दरअसल आपको बता दें कि इनखबर ऑफिशियल के एक इंटरव्यू के दौरान सीमा हैदर ने साल 2024 में सचिन के बच्चे की मां बनने की खबर दे दी। सीमा हैदर ने यह बात सचिन और उनके परिजनों के सामने मीडिया को बताई। सचिन के पिता ने भी सीमा हैदर का हाथ देखकर इस बात का दावा किया है कि लड़का होने वाला है। प्रेगनेंसी की पुष्टि खुद सीमा ने की है।

लेकिन इसी दौरान सीमा हैदर से डिलीवरी की संभावित डेट पूछी गई तो उन्होंने कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए। रिपोर्टर ने इसी पर सीमा हैदर से सवाल किया की होली के बाद या फिर होली से पहले? सीमा हैदर ने अपने जवाब में कहा कि "होली के पहले तो नहीं होगा लेकिन हां जल्दी ही खुशखबरी सुनने को मिल जाएगी।"

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X