दूसरी बार प्रेग्नेंट नेहा धूपिया पर था कोरोना का खतरा? बोलीं- पति अंगद बेदी को कोविड हुआ था, खुलासा

By Filmibeat Desk

कोरोना महामारी के बीच नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने सोमवार को ये खुशखबरी शेयर की है कि नेहा धूपिया दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने फैमिली फोटो शेयर की है। जहां पर नेहा धूपिका बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। नेहा धूपिया ने फोटो के साथ लिखा कि कैप्शन के बारे में सोचने में 2 लिए लगे।

सबसे अच्छा जो हम सोच सकते थे वो था धन्यवाद भगवान। एक इंटरव्यू में नेहा धूपिया भगवान को किए गए इस शुक्रिया की वजह भी बताई है। नेहा धूपिया ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि जब वो प्रेग्नेंट हुईं तो पति अंगद बेदी को कोविड हुआ था।दूसरी प्रेग्नेंसी का खुलासा के बाद नेहा धूपिया ने एक अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स से बात की।

neha dhupia, angad bedi,

नेहा धूपिया ने बताया कि कोवि़ड के कारण उनके घर में डर का माहौल हो गया था। नेहा धूपिया ने कहा कि मैं उस समय प्रेग्नेंट हुई जब अंगद बेदी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। खुद नेहा धूपिया ने विस्तार से इसका खुलासा किया है।

अंगद बेदी को कोविड हो गया था

अंगद बेदी को कोविड हो गया था

ये हमारे लिए काफी मुश्किल था। जब आपके आस-पास कोई कोविड-19 मरीज हो, ऐसे में जब आप प्रेग्नेंट हैं तो काफी कठिन होता है ये सब। अंगद बेदी ने मुझे उस दौरान हिम्मत दी। मुझे सकारात्मक सोचने में सहायता की।नेहा ने दूसरी दफा मां बनने के अनुभव पर साफ तौर पर कहा कि ये पहली प्रेग्नेंसी से काफी अलग है। नेहा कहती हैं कि दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर मेरे मन में सवाल कम हैं। ये अलग है। मैं इसकी धड़कन जानती हूं।

महामारी में दूसरी प्रेग्नेंसी आसान नहीं है- नेहा धूपिया

महामारी में दूसरी प्रेग्नेंसी आसान नहीं है- नेहा धूपिया

मुझे पता है कि कैसे और कब मन और शरीर में कई तरह की प्रतिक्रिया होती है। मैं अपनी पहली प्रेग्नेंसी की तुलना दूसरे से करती हूं। लेकिन लॅाकडाउन ने इसे मुश्किल बनाया है। महामारी के बारे में कई चीजें हैं जब मैं एक मिनट के लिए रुक जाती हूं और खुद को शांत करती हूं।नेहा धूपिया ने उस पल का भी जिक्र किया जब पति अंगद बेदी को उन्होंने दूसरी प्रेग्नेंसी के संबंध में पहली बार बताया था। नेहा धूपिया बोलती हैं कि अंगद बेदी काफी खुश हो गए थे।

फटाफट शादी और नेहा धूपिया और अंगद बेदी बन गए पेरेंट्स

फटाफट शादी और नेहा धूपिया और अंगद बेदी बन गए पेरेंट्स

बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अचानक शादी की थी दिल्ली के गुरुद्वारा में गुपचुप तरीके से अचानक शादी की और तीन महीने बाद नेहा और अंगद बेदी ने खुलासा किया कि दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। शादी के 6 महीने बाद 18 नंवंबर 2018 को बेटी मेहर जन्मीं।

40 की उम्र में दूसरी बार प्रेग्नेंट नेहा धूपिया

40 की उम्र में दूसरी बार प्रेग्नेंट नेहा धूपिया

40 की उम्र में नेहा धूपिया दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं नेहा धूपिया अपने स्टाइल और ग्लैमर के साथ बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। रोडीज शो के साथ वह हर सीजन टीवी पर छाई रहती हैं।साल 2002 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वालीं बाद नेहा धूपिया ने बॉलीवुड में अपने दम पर लोकप्रियता हासिल की है। शादी के बाद और बेटी के पैदा होने के बाद से लेकर अभी तक नेहा धूपिया चुनिंदा काम ही करती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X