कुछ इस तरह से प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं लीज़ा हेडन..देखें PICS
लीज़ा इन दिनों हॉलीडे पर हैं और हॉलीडे के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।
एक्ट्रेस लीज़ा हेडन जल्द ही मां बनने वाली हैं और अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय कर रही हैं। लीज़ा इन दिनों हॉलीडे पर हैं और हॉलीडे के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। लीज़ा ने बेबी बंप के साथ काफी सारी बिकिनी पहने तस्वीरें शेयर की हैं।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने ब्वॉयफ्रेंड डीनो ललवानी के साथ अक्टूबर 2016 को शादी की थी। तब भी सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने यह खबर बताई थी।
आपको याद दिलाते चलें कि लीज़ा कंगना रनौत की फिल्म क्वीन में काम करके उनकी काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने विजयलक्ष्मी का किरदार निभाया था।
वहीं आखिरी बार उन्हें करण जौहर निर्देशित फिल्म ऐ दिल है मुश्किल हैं में कैमियो रोल में देखा गया था। लीजा फिलहाल बिंदास चैनल की वेब सीरिज- द ट्रिप में दिखाई दे रही हैं। लीजा फिलहाल बिंदास चैनल की वेब सीरिज- द ट्रिप में दिखाई दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











