प्रेग्नेंट कियारा को लेकर बेबीमून पर पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा, बाथरोब में टपका कियारा का प्रेग्नेंसी ग्लो

Siddharth Malhotra Kiara Advani Babymoon: बी टाउन का स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपने पहले बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड हैं और फर्स्ट प्रेग्नेंसी को जमकर इंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच अब ये कपल बेबीमून इंजॉय कर रहा है। कियारा आडवाणी ने अपने बेबीमून की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं उनका ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
कियारा आडवाणी प्रेग्रेंसी ऐलान के बाद या तो अस्पताल के चक्कर काटती नजर आ रही हैं या फिर अपने नए घर की तलाश करते। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने सुकून के पलों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। कियारा और सिद्धार्थ वेकेशन के लिए कहां गए इसकी जानकारी नहीं दी है।
कियारा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है जिसमें अभिनेत्री अपनी मील एंजॉय करती दिखीं। नो मेकअप लुक और व्हाइट स्वेटर में कियारा बहुत गॉर्जियस लग रही थीं। उनके फेस पर हल्की सी मुस्कुराहट और चेहरे पर इतना ग्लो दिख रहा है कि हर कोई उन्हें देखकर तारीफों के पुल बांध रहा है। कियारा के साथ फोटोज में पति सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों सितारे सेल्फी क्लिक करते नजर आए। इस फोटो में दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की फैंस दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में जमकर कमेंट कर रहे हैं।
इसके अलावा कियारा पूल किनारे बाथरोब पहने रिलैक्स मोड में दिखीं। उन्होंने हाई बन बनाया हुआ था। इतना ही नहीं फोटोज में कियारा ने फूल, फ्रूट्स, पिज्जा और नेचर की झलक फैंस के साथ शेयर की हैं। कियारा की इन तस्वीरों पर हुमा कुरैशी ने कमेंट कर लिखा- आपके इवेंट के लिए ऑल द बेस्ट। करण जौहर ने लिखा- गॉर्जियस कपल।
बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ 2020 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 2023 में दोनों ने शादी कर ली थी। उनकी शादी राजस्थान के जैसलमेर में हुई थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। कियारा और सिद्धार्थ ने न्यू ट्रेंड सेट कर दिया था। अब दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। इसी साल फरवरी में उन्होंने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।


Click it and Unblock the Notifications











