मां बनने से कुछ ही दिनों पहले कियारा आडवाणी के बेशर्म रंग! 2 सेकंड की झलक में कर दिया बवाल

Kiara Advani Bikini Shot In War 2: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' की टीजर रिलीज किया जा चुका है। डेढ़ मिनट के इस टीजरमें अभिनेत्री कियारा आडवाणी सिर्फ 2 सेकेंड के लिए ही दिखाई दी हैं लेकिन उनकी इस अपीयरेंस ने बवाल ही खड़ा कर दिया है। दरअसल, कियारा आडवाणी ने बिकिनी में जो अपनी टोन्ट बॉडी फ्लॉन्ट की है उसने पूरे टीजर पर पानी फेर दिया है।
पूरे टीजर में कियारा आडवाणी को दो जगह दिखाया गया है। खास बात यह है कि उनका अपीयरेंस सिर्फ शो पीस से ज्यादा कुछ नहीं हैं। लगभग डेढ़ मिनट के टीजर में कियारा आडवाणी को तकरीबन 2 सेकंड के लिए दिखाया गया है। एक जगह वे बिकिनी में पोज देती दिख रही हैं तो दूसरी सीक्वेंस में उन्हें ऋतिक रोशन के साथ रोमांटिक होते देखा जा सकता है। कियारा आडवाणी ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ पहली बार काम कर रही हैं। ऋतिक इस फिल्म के हीरो हैं और जूनियर एनटीआर विलेन बने हैं। कियारा के किरदार पर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।
टीजर में कियारा की सिर्फ झलक देखने को मिली है। लेकिन एक झलक से ही कियारा ने पूरी लाइमलाइट लूट ली है। फिल्म में कियारा का बेहद ग्लैमरस लुक देखने को मिलेगा। टीजर में उन्हें बिकिनी अवतार में बोल्ड लुक में देखा गया। पहली बार कियारा ने बिकिनी शॉट दिए हैं। उन्होंने ग्रीन कलर की बिकिनी में हॉट लुक दिए। कियाराने इस लुक को कर्ली हेयर लुक से कंप्लीट किया। उन्होंने लाइट मेकअप रखा। कियारा ने सिजलिंग पोज दिए। सोशल मीडिया पर कियारा की फोटोज छाई हुई हैं।
बात 'वॉर 2' की करें तो यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और ययः YRF स्पाय यूनिवर्स की छठी फिल्म और 2019 में आई ब्लॉकबस्टर 'वॉर' की सीक्वल है।


Click it and Unblock the Notifications











